कारोबार

ओपी को आगामी राज्य आम बजट हेतु कैट ने दिए सुझाव
24-Feb-2026 1:04 PM
ओपी को आगामी राज्य आम बजट हेतु कैट ने दिए सुझाव

रायपुर, 24 फरवरी। व्यापारी संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री जितेंद्र दोषी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परम आनंद जैन, महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधाना, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओछवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट ने वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को छत्तीसगढ़ राज्य के आगामी आम बजट हेतु सुझाव दिया गया।

श्री पारवानी ने बताया कि जो निम्नानुसार हैं—1. व्यापारियों हेतु रियायती दर पर ऋण (प्राथमिकता ऋण नीति) एवं मुख्यमंत्री मेरी दुकान योजना, 2. व्यापारियों हेतु बीमा एवं पेंशन योजना, 3. व्यवसाय करने में सुगमता, 4. मंडी शुल्क समाप्ति एवं कृषि उत्पादों पर व्यापारिक भार कम किया जाए, 5. व्यापारिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना-स्मार्ट बाजार (आधुनिक बाजार), 6. वाणिज्यिक क्षेत्र हेतु सौर अनुदान योजना, 7. स्मार्ट पर्यटन नीति (आधुनिक पर्यटन नीति)-स्थानीय व्यापार को जोडऩा।


अन्य पोस्ट