कारोबार

शादियों के सीजन से सराफा बाजार में लौटी रौनक, व्यापार में सुधार के संकेत-बरडिय़ा
17-Feb-2026 2:35 PM
शादियों के सीजन से सराफा बाजार में लौटी रौनक, व्यापार में सुधार के संकेत-बरडिय़ा

आयात शुल्क में कमी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को मिलेगा-तिलोकचंद

रायपुर, 17 फरवरी। जीतो एवं ए.टी. ज्वैलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ सराफा बाजार में पुन: सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है। सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण जो व्यापार प्रभावित हुआ था, वह अब लगभग 70 प्रतिशत तक पटरी पर लौट आया है।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के कारण ग्राहकों में असमंजस की स्थिति थी, जिससे बाजार में 80 प्रतिशत तक कारोबार प्रभावित हुआ। किंतु अब वैवाहिक मांग बढऩे से बाजार में फिर से रौनक लौट रही है। ग्राहकों की प्राथमिकताओं में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले भारी और अधिक वजन के आभूषणों की मांग रहती थी, वहीं अब हल्के और डिज़ाइनर आभूषणों की मांग बढ़ी है। बजट के अनुरूप खरीदारी का ट्रेंड भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। चांदी के आभूषणों की मांग में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

श्री बरडिय़ा ने केंद्र सरकार से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में राहत देने का आग्रह करते हुए बताया कि यदि आयात शुल्क में कमी की जाती है तो इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को मिलेगा तथा बाजार में और अधिक स्थिरता आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वैवाहिक सीजन और त्योहारी मांग के चलते सराफा बाजार में व्यापार और बेहतर होगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


अन्य पोस्ट