कारोबार
रायपुर, 15 फरवरी। प्रगति कॉलेज ने बताया कि पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में प्रगति महाविद्यालय द्वारा आयोजित अंर्तमहाविद्यालयीन स्क्वैश प्रतियोगिता का उद्घाटन आज प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने उद्घाटन अवसर में खेल एवं खेल का मानव जीवन में महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अंग है बिना स्पर्धा के मानव जीवन नीरस है अत: स्पर्धा का होना अति आवश्यक है, किसी भी स्पर्धा में पूरे मन व जोश से उतरना चाहिए चाहे परिणाम कुछ भी रहे। खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेल में जीतने या हारने से।
कॉलेज ने बताया कि अंतर महाविद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन प्रगति कॉलेज के द्वारा इण्डोर स्टेडियम बुढापारा स्थित स्क्वैश हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाडी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के द्वारा ऑलइण्डिया यूनिर्वसिटी स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिये महिला एवं पुरूष स्क्वैश टीम का गठन किया गया। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरूष स्क्वैश टीम 10/03/2026 से 14/03/2026 तक सोमैया यूटिर्वसिटी मुम्बंई (महाराष्ट्रा) में आयोजित होने वाले ऑलइंडिया यूनिर्वसिटी स्क्वैश प्रतियोगिता में भाग लेगी।
कॉलेज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी और शासकीय दू.ब. महिला कॉलेज की अर्चिता बेनर्जी ने अपने शानदार खेल से पुरूष वर्ग और महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी ने अतुल लुनिया को 11-03 और 11-05 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में विप्र कॉलेज के विदिक ने मंहत कॉलेज के कुणाल पॉल को 11-07 एवं 11-08 से हराया। पुरूष वर्ग का फाइनल मैच प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी और विप्र कॉलेज के विदिक के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी ने 11-06, 09-11 और 11-08 से विप्र कॉलेज के विदिक को हराया। वहीं महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच प्रगति कॉलेज के राखी साहू और शासकीय संस्कृत कॉलेज के निधि डोंगरे के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज के राखी साहू ने 11-09 और 11-08 से जीत हासिल की।


