कारोबार

बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं पर किसानों को मिली जागरूकता और जरूरतानुसार सहायता
14-Feb-2026 2:48 PM
बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं पर किसानों को मिली जागरूकता और जरूरतानुसार सहायता

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच

रायपुर, 14 फरवरी। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि सारे भारत में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में हमारे बैंक के कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग द्वारा आज सेन्ट्रल पार्क, नवा रायपुर में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

बैंक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को हमारे बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा कृषकों की जरूरतों के अनुसार हरसंभव सहायता करते हुये कृषि ऋण वितरित करना है जिससे देश के कृषकों का सशक्तिकरण हो सके. इस कार्यक्रम में लगभग 250 कृषकों ने बढ़-चढकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

बैंक ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बैंक के मुम्बई मुख्यालय से पधारे महाप्रबंधक श्री एस.एस. मूर्ति विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैंक ने बताया कि पूरा कार्यक्रम रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतडा के नेतृत्व में तथा रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजकिशोर केरकेट्टा के समन्वय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। रायपुर अंचल में आयोजित मेगा कृषि ऋण कार्यक्रम में 380 कृषक हितग्राहियों को लगभग 130 करोड के कृषि ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का समापन कृषि व सामाजिक बैंकिंग विभाग की इंचार्ज पूनम कुमारी सिंह के धन्यवाद दिया।

 


अन्य पोस्ट