कारोबार

चेंबर कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने अग्रवाल और देवांगन चेंबर मंत्री मनोनीत हुए
13-Feb-2026 3:15 PM
चेंबर कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने अग्रवाल और देवांगन चेंबर मंत्री मनोनीत हुए

रायपुर, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने  बताया कि चेम्बर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिये चेम्बर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए श्री शैलेष अग्रवाल (रसोई पात्र भंडार, रायपुर) एवं श्री अजय देवांगन (अजय मेटल स्टोर्स, रायपुर) को मंत्री पद पर मनोनीत किया है। बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नयी ऊचांईयों पर लेकर जायेंगे।


अन्य पोस्ट