कारोबार
संगठन विस्तार का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
रायपुर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और भी विशाल, सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में महा-सदस्यता अभियान- एक नई ऊर्जा, एक नया संकल्प के तहत प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की सफलता हेतु विस्तृत रणनीति साझा की गई।
श्री थौरानी ने बताया कि जब हम साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तो व्यापार और प्रदेश दोनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान को केवल एक प्रक्रिया न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए, ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यापारी तक चेम्बर की आवाज पहुंच सके। बैठक में चेम्बर पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रमुखों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
श्री थौरानी ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में चेम्बर को और भी विकसित करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन की मुख्यधारा से जोडऩे का दृढ़ संकल्प लिया। प्रदेश के प्रत्येक जिले और इकाई स्तर पर चेम्बर सदस्यता का विस्तार किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चेम्बर की सदस्यता को और सुलभ बनाएंगे।


