कारोबार

वीआईपी कप टेनिस टूर्नामेंट में कोमल, हेनरी, थॉमस, जोगिंदर, सुनील और प्रदीप रहे विजेता
09-Feb-2026 3:03 PM
वीआईपी कप टेनिस टूर्नामेंट में कोमल, हेनरी, थॉमस, जोगिंदर, सुनील और प्रदीप रहे विजेता

रायपुर, 9 फरवरी। आर  एस सी टेनिस एकेडमी द्वारा रायपुर के  वीआई पी क्लब  में दो दिवसीय वीआई पी कप टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 35 + पुरुष एवं महिला सिंगल और डबल्स तथा 50 वर्षीय पुरुष एवं महिला सिंगल और डबल्स श्रेणी का आयोजन किया गया।

श्री चौहान ने बताया कि पहली बार महिलाओ के वर्ग की सिंगल्स फाइनल में कोमल जैन ने डॉ निशा रंगलानी कों 5-1 से हराकर खि़ताब जीता माधवी नतथानी तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में 35 + पुरुष एकल मुकाबले फाइनल में हेनरी सेंटियागो ने सरगुजा के अंशुल पुरी कों 7-4 से हराकर खि़ताब अपने नाम किया सेमीफइनलिस्ट प्रसन्न निले एवं जोगिंदर पाल सिंह रहे। इसी वर्ग के डबल्स में जगदलपुर के थॉमस फिलिप एवं जोगिंदर पाल सिंग ने जगदलपुर के कुणाल चालीसगांवकर एवं राहुल की जोड़ी कों संघर्ष पूर्ण 7-5 से हारकर वीजेता बने सेमीफाइनलईस्ट हेनरी / सुखवीन्दर एवं बरुन सिंग / नीलेश की जोड़ी रहीं।

श्री चौहान ने बताया कि  50 + सिंगलस मेंफाइनल में सुनील सुराना ने प्रभात पट्टावी कों 7-2 से हराकर खिताब जीता सेमीफइनलिस्ट जगदलपुर के थॉमस फिलिप्स और अरविन्दर सिंह रहे इसी वर्ग के डबलस में सुनील सुराना एवं प्रदीप मत्थानी की जोड़ी ने अमरजीत सिंह चड्ढा एवं अरविन्दर सिंह कों 7-3 से हराकर विजेता बने सेमीफइनलिस्ट दर्शन आरोन /प्रभात पट्टावी एवं  थॉमस फिलिप /हरदीप सिंह की जोड़ी रहीं।

श्री चौहान ने बताया कि छ्ग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष रूपेंद्र चौहान एवं सुनील सुराना,कार्यकारी सदस्य प्रदीप मत्थानी वरिष्ठ खिलाड़ी अमरजीत चड्ढा एवं थॉमस फिलिप ने पुरसस्कृत किया साथ ही प्रतियोगिता कों सुचारु रूप से आयोजन करने वाले रेफरी पेनल के लुकेश नेताम,अजय तांडी,मोनेश यादव, अमन ध्रुव,रोहन मंडल, प्रेमप्रकाश, पियूष सिंह,देबाशीष मांझी संध्या कों भी सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट