कारोबार
इस वर्ष 16728 एवं अब तक 85241 किमी दूरी की तय
रायपुर, 30 दिसंबर। रायपुर के साइकिलिस्ट एवं एन. आई. टी. रायपुर मैं कार्यरत सुरेश दुआ ने बताया कि रायपुर रैंडोन्यूर्स द्वारा एलआरएम 200 की साइकिलिंग इवेंट 25 दिसम्बर को आयोजित किया था। इस 1200 किलोमीटर को साइकिलिंग से 90 घंटे मैं पूर्ण करना होता है। इस 1200 किलोमीटर के साइकिलिंग इवेंट को मैंने 78 घंटे 58 मिनिट में पूरा कर लिया।
श्री दुआ ने बताया कि इसमें उन्होंने पहले दिन 350 किलोमीटर (रायपुर से देवरी महराष्ट्र ) , दूसरे दिन 380 किलोमीटर (रायपुर से सोहेला उड़ीसा ) , तीसरे दिन 300 किलोमीटर (रायपुर से कांकेर) एवं चौथे दिन 170 किलोमीटर (रायपुर से गरियाबंद) से साइकिल से दुरी तय की।
श्री दुआ ने बताया कि इस इवेंट में वे अकेले प्रतिभागी थे। ज्ञात हो सुरेश दुआ ने साल 2025 मैं 4 बार सुपर रैंडोन्यूर्स का खि़ताब अर्जित कर चुके है। जिसमे एक सुपर रैंडोन्यूर्स का खि़ताब 6 दिन मैं अर्जित किये थे। रैंडोन्यूर्स का मतलब लंबी दूरी की साइकिलिंग करने वाले धावक या साइकिलिस्ट होते हैं, जो एक निश्चित समय सीमा में लंबी दूरी (जैसे 200, 300, 400, 600 किमी) की साइकिल रेस ब्रेवेट पूरी करते हैं।
श्री दुआ ने बताया कि इन्हें साइकिलिंग के यात्री या साहसी सवार कह सकते हैं, जो शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति के लिए यह करते हैं, न कि सिर्फ जीतने के लिए, और इन्हें एक आजीवन उपाधि मिलती है। इसी साल जुलाई मेंं मैंने लेह से उमलिंगला (दुनिया की सबसे ऊँची मोटरेबल पास) की यात्रा भी की थी। साल 2025 मैं 16728 किलोमीटर एवं अब तक 85241 किलोमीटर साइकिल चला चुके है।