कारोबार

20 वर्ष का युवा कांगेर वैली अद्भुत स्वरूप में खड़ी, विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया-कौशल्यादेवी
23-Dec-2025 3:10 PM
20 वर्ष का युवा कांगेर वैली अद्भुत स्वरूप में खड़ी, विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया-कौशल्यादेवी

वार्षिकोत्सव हुर्रा का आयोजन

रायपुर, 23 दिसंबर। शहर के डे बोर्डिंग विद्यालय कांगेर वैली अकादमी में वार्षिकोत्सव हुर्रा और कॉन्फेटी का आयोजन हुआ। जिसका थीम वैली के बीस वर्ष पर रखा गया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। हुर्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्यादेवी साय उपस्थित रहे।

ाीमती साय ने विघ्नहर्ता की स्तुति करते हुए अपनी उद्बोधन की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि 20 वर्ष का युवा कांगेर वैली अपने अद्भुत स्वरूप में खड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन जहाँ से शुरू होता है वहीं खत्म भी होता है। हमें अपने बच्चों को कभी किसी से कम नहीं समझना चाहिए। हमारी बेटी भी झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई से किसी प्रकार कम नहीं हैं। हमें अपने बेटे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देना चाहिए कि तुम प्रतिभाशाली बनो और सदा आगे बढ़ो।

 

कॉन्फेटी के मंच पर मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के संरक्षक स्वरूपचंद जैन एवं मार्गदर्शक रतनलाल जैन उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विद्यालय गुरुकुल परंपरा का अनुपालन करते हुए शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस विद्यालय में पढऩे वाले बच्चे निश्चित ही अपने परिवार व देश का नाम रोशन करेंगे। जीवन में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जिसमें उर्जा व आत्मविश्वास भरा होता है।  बच्चों अपने जीवन को लक्ष्यों में न बाँधो क्योंकि यहीं जीवन समाप्त नहीं होता है।


अन्य पोस्ट