कारोबार
रायपुर, 22 दिसंबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बैंक के संस्थापक सर सोराबजी एन. पोचखानावाला को बैंक के अंचल प्रमुख श्री बी. आर. रामकृष्ण नाइक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री राज किशोर केरकेट्टा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैंक ने बताया कि इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा ग्राहकों की सहभागिता से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अनेक सम्मानित ग्राहकों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से सम्मानित ग्राहकों में श्री अचिन बनर्जी, श्री शिशिर अग्रवाल, श्री संजीव पोद्दार, श्री अखिलेश्वर वर्मा, श्री तुलसी पटेल, श्री निशांत पटेल, डॉ. टी. पी. जेठानी, श्री राहुल इंदुरिया, श्री संदीप खरे, श्री दर्शनलाल एवं श्री सौरव सुंद्रानी शामिल थे। कार्यक्रम में बैंक के बड़ी संख्या में पूर्व सेंट्रलाइट्स ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।