कारोबार
रायपुर, 19 दिसंबर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के बी एस डी विभाग द्वारा बैंक के 115 वें स्थापना दिवस पर वॉकथन एवं पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में पहल करते हुए वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वॉकथन का आयोजन मेरिन ड्राइव से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तेलीबांधा शाखा तक फिट रहें - स्वस्थ रहें की पहल करते हुए किया गया, जिसमें स्थानीय शाखाओं के कर्मचारियों के साथ जोनल और क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए ।
बैंक ने बताया कि इस अवसर पर विवेकानन्द विद्यापीठ, कोटा रायपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेकानन्द विद्यापीठ आश्रम के सहयोग से बी आर रामकृष्णन नायक आंचलिक प्रमुख रायपुर ,नरेश कुमार दुबे उप क्षेत्रीय प्रमुख रायपुर क्षेत्र, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के मुख्य प्रबंधकगण आधिकारिक रूप से प्रस्तुत थे साथ ही स्थानीय शाखा प्रमुखों और विवेकानन्द विद्यापीठ ट्रस्ट के उच्च अधिकारियों द्वारा 115 पौधे लगाए गए ।
बैंक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार दुबे जी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन आंचलिक कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक श्री सुनीत राणा द्वारा दिया गया । संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय के बी एस डी विभाग के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।