कारोबार
स्वच्छता, नशामुक्ति, शिक्षा और दहेज प्रथा पर नुक्कड़ नाटक
रायपुर, 19 दिसंबर। प्रगति कॉलेज ने बताया कि चौबे कालोनी रायपुर के शिक्षा विभाग के द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण जन जागरूकता एवं ग्राम सर्वे कार्यक्रम का आयोजन मुरमुरा ग्राम जिला-गरियाबंद में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम ग्राम-मुरमुरा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बी.एड., डी.एल.एड. एवं एम.एड के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति, शिक्षा के महत्व दहेज प्रथा आदि विषयों पर नुक्कड नाटक की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात् शाला के बच्चों के द्वारा उपर्युक्त विषय पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही साथ बेहतर प्रर्दशन वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
कॉलेज ने बताया कि माध्यमिक शाला के बालक बालिकाओं द्वारा कविताएं और गीतों की प्रस्तुति की गई। शाला के प्रधानपाठक द्वारा प्रगति कॉलेज को स्मृति चिन्ह भी प्रदान की गई। जन जागरूकता के दुसरे चरण में शिक्षा के विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण जन समुदाय तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। सामुदायिक कार्यक्रम के पश्चात् विद्यार्थियों ने झरझरा वाटरफॉल का आंनद लिया एवं देवी दर्शन किया। ग्राम मुरमुरा प्राकृतिक सौंदर्य, चारों ओर से जंगलों और पहाडिय़ों से घिरा हुआ एक सुदंर, मनोरम दर्शनिय स्थल है।
कॉलेज ने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सौम्या नैय्यर, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.के.एन.गजपाल, प्रसाशिका मिस ज्योति ठाकुर, समस्त प्राध्यापकगण डॉ. गुंजन शर्मा, श्री भुनेश्वर यादव, श्रीमती उपासना श्रीवास्तव, मिस चिनमयी दास, मिस पूजा साहू एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे। साथ ही साथ शासकीय शाला के प्रधानपाठक श्री लुकेश्वर सिंह साहू ,श्री मरकाम एवं समस्त शिक्षकगण स्टाफ कर्मचारी समस्त बालक बालिकाएं भी शामिल थे।


