कारोबार

स्वदेशी मेला के उद्घाटन में होंगे 350+ स्टॉल, विविध स्पर्धाएं और देशभर की संस्कृतियों की झलक
18-Dec-2025 1:57 PM
स्वदेशी मेला के उद्घाटन में होंगे 350+ स्टॉल, विविध स्पर्धाएं और देशभर की संस्कृतियों की झलक

रायपुर, 18 दिसंबर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र, रायपुर द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि भव्य उद्घाटन समारोह 18 दिसंबर, बुधवार को संध्या 7:00 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. रमन सिंह , अध्यक्ष विधानसभा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे किरण सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल (पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), राजेश मूणत (विधायक, पश्चिम रायपुर) तथा श्रीमती मीनल चौबे (महापौर, रायपुर) उपस्थित रहेंगे।

श्री चाकी ने बताया कि स्वदेशी मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। मेले में 350 से अधिक स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ सुई से लेकर बड़े मशीनरी उपकरणों तक की वस्तुएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार मेले में प्रतिदिन मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें हजारों प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट