कारोबार

अंतरराष्ट्रीय फिजीयोथेरेपी सम्मेलन में छतीसगढ़ के शासकीय फिजीयोथेरेपी महाविद्यालय का रहा दबदबा
15-Dec-2025 3:01 PM
अंतरराष्ट्रीय फिजीयोथेरेपी सम्मेलन में छतीसगढ़ के शासकीय फिजीयोथेरेपी महाविद्यालय का रहा दबदबा

डॉ. गोयल को मिला यंग अचीवर अवार्ड और पेपर प्रस्तुतिकरण में स्वर्ण

रायपुर, 14 दिसंबर। 13 और 14 दिसम्बर2025 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिज़ीयोथेरेपी सम्मेलनछतीसगढ़ के एकमात्र शासकीय फिज़ीयोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। देशभर से आए लगभग नौ सौ फिज़़ीओथेरपिस्ट एवं फिज़़ीओथेरपी की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएँ इसमें शामिल हुए। विषय विशेषज्ञ के रूप में अमेरिका से आयी वशिष्ठ फिज़़ीओथेरपिस्ट ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।

इस भव्य आयोजन में शासकीय फिज़ीयोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर में प्रदर्शक पद कार्यरत अध्यापकों ने जलवा बिखेरा। डॉ चानन गोयल(पीटी) ने वरिष्ठ वर्ग में पेपर प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डॉ चानन को यंग अचीवेर अवार्ड से भी नवाज़ा गया। साथ ही डॉ मनोज देशमुख (पीटी) को बेस्ट ऐकडेमिशीयन अवार्ड से अलंकृत किया गया तथा वह स्पीकर भी रहे। डॉ योगिता वर्मा(पीटी)  ने साइयंटिफिक़ सेशन में चेयरपर्सन की भूमिका निभायी। ग़ौरतलब है कि इन तीनों अध्यापकों ने शासकीय फिज़ीयोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर से ही फिज़ीयोथेरेपी में स्नातक डिग्री प्राप्त की है।

 

देश के कोने-कोने से आए फिज़़ीओथेरपी महाविद्यालय के छात्रों की टीमों के बीच अनेक प्रतियोगिताएँ सम्पादित हुयीं। राष्ट्रीय स्तरीय अंतर्महाविद्यलय रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय फिज़ीयोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर की छात्राओं (जया मिश्रा, पूजा पंडित, होमिका ठाकुर, वीना शांडिल्य) ने प्रथम स्थान हासिल किया, फिज़ीयोथेरेपी क्विज़ प्रतियोगिता में सुष्मिता गुप्ता, श्रुति तिवारी, रमनदीप गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता में वंशिका डहरवाल, श्वेता यादव, पलक हर्जपाल, सुष्मिता गुप्ता, श्रुति तिवारी, आर्या शर्मा, होमिका ठाकुर, आयुष उर्वशा ने शिव तांडव की प्रस्तुति कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्र की राजधानी में देश के सबसे बड़े आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कॉनफ्ऱेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय फिज़ीयोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर के प्रभारी प्राचार्य, डॉ रोहित राजपूत (पीटी) ने महाविद्याल की टीम का बधाई देकर हौसला बढ़ाया।


अन्य पोस्ट