कारोबार

रोटरी सदस्यों में मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गतिशील बनाने डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस
15-Dec-2025 3:00 PM
रोटरी सदस्यों में मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गतिशील बनाने डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी होंगे शामिल

20-21 को रायपुर में

रायपुर, 15 दिसंबर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में आगामी 20-21 दिसम्बर को रायपुर में संगम मित्रों का रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का होटल ओमाया गार्डन, वीआईपी रोड़, रायपुर में आयोजन किया जा रहा है।

 

श्री जायसवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद रोटे विवेक तन्खा (पूर्व प्रांतपाल), भारत के विभिन्न राज्यों के सभी रोटरी क्लब के पदाधिकारीगण, नए सदस्यों के साथ मप्र,छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के सभी पूर्व प्रांतपाल और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

श्री जायसवाल ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन रोटरी सदस्यों के आपसी मेलजोल, सामाजिक गतिविधियों को गतिशील बनाने और संस्करधानी के आर्थिक विकास की दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा।


अन्य पोस्ट