कारोबार

चिकित्सा शिक्षा व आधुनिक इमेजिंग तकनीकों को नई दिशा प्रदान करेगा रेडियोलॉजी सम्मेलन
13-Dec-2025 1:24 PM
चिकित्सा शिक्षा व आधुनिक इमेजिंग तकनीकों को नई दिशा प्रदान करेगा रेडियोलॉजी सम्मेलन

स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, 13-14 दिसंबर रायपुर में

रायपुर, 13 दिसंबर।  इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने बताया कि 15वां वार्षिक राज्य स्तरीय रेडियोलॉजी सम्मेलन 13 व 14 दिसंबर 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पं. जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सहयोग से किया जा रहा है, जिसकी थीम रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग विज्ञान में ज्ञान एवं सहयोग का विस्तार रखी गई है।

एसोसिएशन ने बताया कि सम्मेलन की रूपरेखा IRIA छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. आनंद जायसवाल, सचिव डॉ. वी. भोजासिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.ए. उस्मान तथा पूर्व JUDO अध्यक्ष डॉ. प्रेेम चौधरी द्वारा विशेषज्ञों के एक डेलीगेशन के साथ बैठक कर अंतिम रूप दी गई, जिसमें कार्यक्रम की शैक्षणिक दिशा और उन्नत तकनीकों को शामिल करने पर विशेष चर्चा हुई। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी, जिससे सम्मेलन को लेकर चिकित्सकों में विशेष उत्साह है।

एसोसिएशन ने बताया कि सम्मेलन में आधुनिक रेडियोलॉजी, डॉप्लर इमेजिंग, कैंसर इमेजिंग, फीटल इकोकार्डियोग्राफी, न्यूरोसोनोग्राफी, मल्टी-मॉडेलिटी इमेजिंग और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर व्याख्यान, कार्यशालाएँ, केस-आधारित चर्चाएँ और शोध प्रस्तुतियाँ होंगी, जो छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा व आधुनिक इमेजिंग तकनीकों को नई दिशा प्रदान करेंगी।

 


अन्य पोस्ट