कारोबार
व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा-पारवानी
रायपुर, 29 नवंबर। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने बताया कि आज नंदई, राजनांदगांव में कॉन्फ़ेड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नए कार्यालय का विधिवत् भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से हुआ।
श्री पारवानी ने बताया कि नया कार्यालय व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएँ और सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु ठोस पहलें की जाएंगी। यह कार्यालय सिर्फ स्थान नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी। यह कार्यालय क्षेत्र के व्यापारियों के हित संरक्षण, व्यवसायिक विकास और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
श्री पारवानी ने बताया कि इस अवसर पर कैट, स्वदेशी जागरण मंच, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, राजनांदगांव जिला इकाई सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में मुख्य रूप से उपस्थित रहे-अमर पारवानी, जगदीश पटेल, जीवत बजाज, भरत जैन, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, राजेन्द्र खटवानी, अनिल बरडिया शरद अग्रवाल, राजेश डागा, सूरज खण्डेलवाल, राजेश वैद, राजा माखीजा, संजय तेजवानी, नेमीचंद देवांगन, राजू भंसाली,संतोष अग्रवाल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल एवं अन्य।