कारोबार

द्वितीय छग राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में खिलाडिय़ों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
25-Nov-2025 3:22 PM
द्वितीय छग राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में खिलाडिय़ों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

रायपुर, 25 नवंबर। द्वितीय छग राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के आयोजन सचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि ए. संतोष, विनय बैसवाड़े,  संजय लहेजा, पी. एन. मजूमदार, सुरजीत सेनगुप्ता, डा. भरत अग्रवाल (पुरुष वर्ग) तथा  दिव्या आमदे, प्रमिला ठाकुर (महिला वर्ग) विजेता बने।

श्री जोशी ने बताया कि पुरुष वर्ग में  विनय बैसवाड़े, संजय लहेजा एवं सुरजीत सेनगुप्ता   पहली बार विजेता बने। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 23/11/2025 को आयोजित द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025  संपन्न हुयी।

श्री जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला जी थे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी जी ने किया।


अन्य पोस्ट