कारोबार
श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
रायपुर, 25 नवंबर। श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या सुजाता महापात्रो ने बताया कि स्कूल के विशाल प्रांगण में आज विज्ञान प्रदर्शनी, सामुदायिक सहायक कार्यक्रम ,व्यावसायिक मेला तथा आनंद मेला का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, उद्यमशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिनेश कुमार साहू नोडल समन्वयक उरकुरा रायपुर तथा संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता बी. गोपाकुमार, सेक्रेटरी शैलेश नायर, कोषाध्यक्ष विशम्बरान नायर की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राचार्या ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष बी गोपा कुमार ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बच्चों से नवाचार और आत्मनिर्भरता का आह्नान किया, अतिथि एवं अभिभावकगण के गरिमामई उपस्थिति मै क्रायक्रम सम्पन हुवा। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने जल संरक्षण नवीनीकरण ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमता जैविक खेती जैसे समसामयिक विषयों पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
प्राचार्या ने बताया कि व्यावसायिक मेले में बच्चों ने डिजिटल मार्केटिंग गोल्ड लोन एवं स्टॉक मार्केटिंग के बारे मै विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। आनंद मेला मै बच्चों ने विभिन प्रकार के व्यजनो का लुफ़्त उठाया। बालवाटिका के बच्चो ने कम्युनिटी हेल्पर की भूमिका निभाते हुवे समाज मै उनकी अहमियत एवं उपयोगिता के बारे मै दर्शाते हुवे सुन्दर प्रस्तुति दी। ऐसे आयोजन किताबी ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ते है और आने वाले समय में नए भारत का भी निर्माण करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ ऋचा साव, उपप्राचार्य प्रत्युष गोस्वामी , सभी शिक्षक गण एवं छात्र छात्राये उपस्थित थे।