कारोबार

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एचएनएलयू में नए आपराधिक कानूनों पर हुई पाठ्यक्रम पुनश्चर्या
22-Nov-2025 3:03 PM
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एचएनएलयू में नए आपराधिक कानूनों पर हुई पाठ्यक्रम पुनश्चर्या

रायपुर, 22 नवम्बर। एचएनएलयू रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कार्यरत पुलिस अधिकारियों के लिए नए आपराधिक कानूनों पर एक दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम  का आयोजन 21 नवम्बर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में किया।

एचएनएलयू ने बताया कि यह कार्यक्रम सेंटर फॉर कम्पेरेटिव लॉ, स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस, एचएनएलयू द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित किया गया। यह आयोजन एचएनएलयू और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच हुए समझौता ज्ञापन (रूश) के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य राज्य के पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण को सशक्त बनाना है।

एचएनएलयू ने बताया कि वर्ष 2024 में हस्ताक्षरित इस महत्त्वपूर्ण एमओयू के अंतर्गत एचएनएलयू ने डीएसपी परिवीक्षाधीन अधिकारियों और 950 नव नियुक्त उपनिरीक्षकों  के लिए वर्षभर चलने वाला आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम  पुलिस अकादमी, चंदखुरी के साथ मिलकर संचालित किया है। वर्षों से, 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को एचएनएलयू द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो छत्तीसगढ़ में कानून के शासन की भावना को सुदृढ़ करने में विश्वविद्यालय की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने बताया कि इस प्रकार की पहलें  अकादमिक संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग का अनूठा मॉडल हैं, जो संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाते हुए कानून के शासन पर आधारित पुलिसिंग को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने इस सहयोग को नागरिक-केंद्रित और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।


अन्य पोस्ट