कारोबार
रायपुर, 20 नवंबर। चेंबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार द्वारा एक भव्य दीपावली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल मार्गदर्शन में चेंबर प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। समारोह का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
श्री थौरानी ने बताया कि चेंबर भवन हेतु भूमि:- जिले के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए, चेंबर के स्थायी कार्यालय/चेंबर भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता पर चर्चा की गई। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्री आलोक जैन से विशेष रूप से साथी बाजार की तर्ज पर बलौदाबाजार में चेंबर भवन हेतु उचित मूल्य पर भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
श्री थौरानी ने बताया कि सदस्यता विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारीगणों ने बलौदाबाजार जिले से व्यापारियों का प्रतिनिधित्व बढाऩे और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिक से
अधिक संख्या में नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया। यह निर्णय चेंबर की पहुँच और प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री थौरानी ने बताया कि इस अवसर पर चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, श्रीचंद छाबडिय़ा, मंत्री- सुभाष भट्टर एवं आलोक जैन नगर पालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार सहित लगभग 200 व्यापारीगण उपस्थित रहे।


