कारोबार

ईपीएफओ के आंचलिक कार्यालय को तकनीकी नवाचार प्रथम पुरस्कार
07-Nov-2025 2:29 PM
ईपीएफओ के आंचलिक कार्यालय को तकनीकी नवाचार प्रथम पुरस्कार

रायपुर, 7 नवंबर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बताया कि 73वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत मंडपम नईदिल्ली  में आयोजित भव्य समारोह में आंचलिक कार्यालय, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ को तकनीकी आधारित नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यालय द्वारा विकसित ‘तत्पर’ और ‘दर्पण’ पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के विस्तार एवं तकनीकी सुधार के लिए प्रदान किया गया।

                         

संगठन ने बताया कि यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनसुख मंडाविया, माननीय केंद्रीय मंत्री, श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री वंदना गुरनानी, तथा केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, श्री रमेश कृष्णमूर्ति सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।। समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री वी. रंगनाथ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, श्री शिखर शर्मा, श्री शलभ दुबे, लेखाधिकारी श्री रजत वर्धन, अनुभाग प्रभारी, श्री महेश चोईथानी एवं सामाजिक सुरक्षा सहायक, सुश्री लवली भोजवानी को इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय द्वारा उक्तम समारोह में आमंत्रित किया गया था।                      


अन्य पोस्ट