कारोबार
रायपुर, 18 अक्टूबर। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी के अनुशंसा एवं श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश वाइस चेयरमेन श्री जीवत बजाज, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्दर सिंह , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वासु माखीजा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री भरत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश ओचवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंकर बजाज, प्रदेश समन्वयक श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री श्री जय नानवानी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र खटवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कैट के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, कैट प्रदेश युवा महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं कैट प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश युवा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक उपरांत कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन जी ने प्रदेश युवा कैट के सभी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बताया कि हमें सभी प्रदेश युवा कैट कार्यकारिणी का व्यापार जगत में उनके अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की सेवा करनें में मार्गदर्शन एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


