कारोबार

स्व. कन्हैयालाल कसार की 23वीं पुण्यतिथि
18-Oct-2025 3:04 PM
स्व. कन्हैयालाल कसार की 23वीं पुण्यतिथि

रायपुर, 18 अक्टूबर। स्व. कन्हैयालाल कसार के परिवार ने बताया कि रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संस्थापक स्व.श्री कन्हैयालाल जी कसार उस्ताद की 23 वीं पुण्यतिथि मनाने आज हम सब उपस्थित हुए हैं। उन्होंने 70 वर्ष की आयु में शुक्रवार दिनांक 18/10/2002 को रात्रि 9:30 मिनट पर अंतिम सांस ली थी।

उनके परिवार ने बताया कि आपका जन्म सत्तीबाजार रायपुर में हुआ था। आपके पिताजी का नाम श्री दयाराम कसार तथा माता का जी का नाम श्रीमति मुलिया बाई था। आपके पिता श्री दयाराम कसार जी ख्याति प्राप्त पहलवान थे। उन्हीं का अनुसरण करते हुए पहलवान बन गये और खूब नाम कमाये। अपकी पत्नी का नाम श्रीमति मनोरमा कसार था। आप जब 9 वर्ष के थे तभी उनके पिताजी का देहान्त हो गया। तब बड़े भाई मात्र 11 वर्ष के थे।

उनके परिवार ने बताया कि आप 09 वर्ष की उम्र से ही सत्तीबाजार व्यायाम शाला जाने लगे थे। आज से 98 वर्ष पूर्व जब छुआछुत का काफी बोल-बाला था उस समय भी सभी जाति, धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे। घर में जब वे जाते उनकी माता जी उन्हे बाहर स्नान कर घर में कदम रखने को कहती थी। छुआछुत की परवाह किये बिना सबको गले लगाया। 80 वर्ष पूर्व रायपुर शहर में 07 व्यायाम शाला थे जैसे बढ़ईपारा व्यायाम शाला, बंजारी चौक व्यायाम शाला, जैतुसाव मठ व्यायाम शाला, दन्तेश्वरी व्यायाम शाला, शुक्रवारी बाजार व्यायाम शाला, जोरापारा व्यायाम शाला, नयापारा व्यायाम शाला, आपके सभी अखाड़े के उस्तादों से काफी मित्रवत् व्यवहार रहा।

उनके परिवार ने बताया कि आपके गुरू स्व. श्री आलोनी पहलवान जी थे। जो कानपूर के जाने-माने कुश्ती के उस्ताद थे। कुश्ती के प्रति रूझान को देखकर श्री आलोपी पहलवान ने स्व. श्री कन्हैयालाल जी कसार को कुश्ती के अनेकों दांव-पेंच सिखाये। प्रतिदिन आप 5 से 6 घण्टे तक व्यायाम करते थे। वे अधिकतर 3000 बैठक एवं 3000 दण्ड मारा करते थे। उन्हें कुश्ती में अच्छी ख्याति प्राप्त थी। 60 वर्षो तक सत्तीबाजार व्यायाम शाला में वे कुश्ती सिखाते रहें।


अन्य पोस्ट