कारोबार

अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में रायगढ़ की 4 वर्षीय आध्या को द्वितीय स्थान
12-Oct-2025 4:10 PM
अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में रायगढ़ की 4 वर्षीय आध्या को द्वितीय स्थान

रायपुर, 12 अक्टूबर। एआईडीए 2025 के आयोजक ने बताया कि रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आध्या पाणिकर ने अपनी अद्वितीय नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मात्र 4 वर्ष की आयु में नृत्य की दुनिया में कदम रखने वाली आध्या ने 2 अक्टूबर को रायपुर रंगमंदिर  में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से द्वारा 18वें नटवर गोपीकृष्ण पुरस्कार का आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने गुरु और परिवार का नाम रोशन किया है।

आयोजक ने बताया कि आध्या पाणिकर, जो अरुण पाणिकर और सुजिता अरुण पाणिकर की पुत्री और सी.के.सोमनाथ पणिकर की पोती हैं, ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में न केवल द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बल्कि उन्हें ए ग्रेड से भी सम्मानित किया गया। आध्या ने अपनी नृत्य की शिक्षा गुरु डॉ. रतीश बाबू सर और गुरु सौम्या मेनन के निर्देशन में प्राप्त की है और उन्होंने मुंबई, रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में वृद्धाश्रम और भिलाई जैसे कई महत्वपूर्ण मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आध्या ने कई नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है।

आयोजक ने बताया कि वर्तमान में, आध्या सेंट टेरेसा स्कूल, रायगढ़ में कक्षा 4 की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर को गर्व महसूस हो रहा है। हम आध्या को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


अन्य पोस्ट