कारोबार

स्वदेशी अभियान, ऐतिहासिक जीएसटी बदलाव, वोकल फॉर लोकल पर हुई गहन चर्चा-भरतिया
18-Sep-2025 3:14 PM
स्वदेशी अभियान, ऐतिहासिक जीएसटी बदलाव, वोकल फॉर लोकल पर हुई गहन चर्चा-भरतिया

राष्ट्रीय बैठक में सीजी कैट का प्रतिनिधिमंडल शामिल

रायपुर, 18 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल बैठक नागपुर में आयोजित देश भर के व्यापारियों की राष्ट्रीय बैठक में हुआ शामिल। 
श्री भरतिया ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के शीर्ष व्यापारी नेता शामिल हुए और स्वदेशी अभियान, जीएसटी में हुए ऐतिहासिक बदलाव, वोकल फॉर लोकल तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। भारत के छोटे व्यापारी ही असली राष्ट्रनिर्माता हैं, जो देश के हर कोने तक वस्तुएँ पहुँचाते हैं। आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक स्वरूप तभी साकार होगा जब वर्ष 2047 तक भारत पूरी तरह स्वदेशी को अपनाएगा। हमें अपने व्यापार तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ’ के मंत्र को संकल्पपूर्वक आगे बढ़ाना होगा।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि आज आवश्यकता इस बात की है कि छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जाए और तकनीक को स्वदेशी प्रथाओं के साथ जोड़ा जाए, ताकि भारतीय व्यापारी आत्मविश्वास के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें। साथ ही डिजिटल युग में साइबर इंश्योरेंस अब वैकल्पिक नहीं बल्कि व्यापार समुदाय के लिए एक अनिवार्य सुरक्षा कवच है। यह न केवल डाटा रिकवरी, दायित्व और प्रतिष्ठा की सुरक्षा प्रदान करेगा बल्कि व्यवसाय की निरंतरता और ग्राहक विश्वास को भी सुनिश्चित करेगा।


अन्य पोस्ट