कारोबार

रायपुर, 13 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त रूप से बताया कि आगामी दो वर्षों के लिए सराईपाली एवं अभनपुर इकाईयों का गठन किया गया।
श्री पारवानी ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न जिला इकाइयों के गठन हेतु अधिकृत किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कैट की सराईपाली एवं अभनपुर इकाइयों का गठन सर्वसम्मति से किया गया तथा अध्यक्षो के नाम मनोनित किये गये। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्तावित नामों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
श्री पारवानी ने बताया कि इकाईयों स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास करेंगी तथा व्यापारी समाज को सशक्त आवाज प्रदान करेंगी। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खण्डेलवाल जी की अनुशंसा पर संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में श्री परमानन्द जैन ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।