कारोबार

ऑल इंडिया आईपीएससी आर्चरी चैंपियनशिप 2025
रायपुर, 10 सितंबर। राजकुमार कॉलेज ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने ‘ऑल इंडिया आईपीएससी आर्चरी चैंपियनशिप 2025’में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 3 से 5 सितंबर2025 तक मेयो कॉलेज, अजमेर में आयोजित हुई। दस छात्राओं के दल नेउत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए कुल 13 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल किए।
राजकुमार कॉलेज ने बताया कि अंडर-14 (इंडियन राउंड)में आहना सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीते। अवधि अग्रवाल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। दीक्षा सिन्हा और मिहिका दास ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर टीम की स्थिति को और मजबूत किया। सामूहिक प्रयास से टीम ने अंडर-14 गर्ल्स इंडियन राउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
राजकुमार कॉलेज ने बताया कि अंडर-17 (कंपाउंड राउंड)में भी राजकुमार कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। देवांजना एस. जूदेव ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। अर्शिया सिंह ने 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक और आध्या सिंह ने 1 स्वर्ण पदक जीता। टीम की संयुक्त उत्कृष्टता से अंडर-17 गर्ल्स कंपाउंड राउंड टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंडर-19 (इंडियन राउंड)वर्ग में फाल्गुनी कश्यप ने 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। वहींअंडर-19 (कंपाउंड राउंड)में आयशा खान ने 3 कांस्य पदक हासिल किए।
राजकुमार कॉलेज ने बताया कि इस शानदार उपलब्धि के साथ ही राजकुमार कॉलेज की 8 छात्राओं का चयन69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025के लिए हुआ है। चयनित छात्राओं में अंडर-14 इंडियन राउंड से आहना सिंह और अवधि अग्रवाल, अंडर-17 इंडियन राउंड से आराध्या गुप्ता, अंडर-19 इंडियन राउंड से फाल्गुनी कश्यप और आयशा खानतथाअंडर-17 कंपाउंड राउंड से देवांजना एस. जूदेव, अर्शिया सिंह, आध्या सिंह शामिल हैं।