कारोबार

छत्तीसगढ़ के 179 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि
रायपुर, 7 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चेप्टर में आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
बैठक के उपरांत कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन जी ने सभी प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बताया कि हमें सभी प्रदेश कार्यकारिणी का व्यापार जगत में उनके अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की सेवा करनें में मार्गदर्शन एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कैट छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है-प्रदेश सलाहकार-उमेश सिरोथिया, संजय चौबे, शरद अग्रवाल, पवन वाधवा प्रदेश वाईस चेयरमेन-जीवत बजाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओछवानी, शंकर बजाज। प्रदेश समन्यवक अवनीत सिंह, प्रदेश कार्यकारी महासचिव-जय नानवानी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष - राजेंद्र खटवानी।