कारोबार

आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में व्यापारियों का अहम योगदान-पारवानी
16-Aug-2025 3:23 PM
आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में व्यापारियों का अहम योगदान-पारवानी

कैट ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस 

रायपुर, 16 अगस्त। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आज प्रात: 9 बजे प्रदेश कार्यालय परिसर में गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

श्री पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर  राष्ट्रगान एवं वंदेमातरम् के सुरों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। उन्होनें  आगे बताया कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, यह हम सबके लिए आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का दिवस है। आज हम केवल अपने तिरंगे को सलामी नहीं दे रहे, बल्कि उस संघर्ष को नमन कर रहे हैं जिसने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए, व्यापारियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया, जो आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट