कारोबार

ऑपरेशन सिन्दूर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड संग वोकल फॉर लोकल संकल्प रायपुर में-कैट
05-Jun-2025 2:34 PM
ऑपरेशन सिन्दूर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड  संग वोकल फॉर लोकल संकल्प रायपुर में-कैट

प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन

रायपुर, 5 जून। कैट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथिडॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री सुनील सिंघी जी, अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) , तथा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभा होगें

व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी,  प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सिन्दूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल, प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन  6 जून को  दोपहर 3:30 बजे मैक कॉलेज ऑडीटोरियम में होगा।कैट ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में  ऑपरेशन सिन्दूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल, प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन दिनांक 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे महाराजा अग्रसेन इन्टरनेशनल कॉलेज मैक कॉलेज ऑडीटोरियम समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सिंघी, अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) करेगें।

 


अन्य पोस्ट