कारोबार

पर्यावरण संरक्षण मंडल की विश्व पर्यावरण दिवस पर नवीन विश्राम गृह में पोस्टर स्पर्धा
02-Jun-2025 2:55 PM
पर्यावरण संरक्षण मंडल की विश्व पर्यावरण दिवस पर नवीन विश्राम गृह में पोस्टर स्पर्धा

प्लास्टिक प्रदूषण दुष्प्रभाव एवं समाधान विषय पर आकर्षक पुरस्कार

रायपुर, 2 जून। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बताया कि 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा दिनांक 05 जून, 2025 को प्रात: 10:00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

मंडल ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण - दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है। प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों का होगा।

 

मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार चारों आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार रू. 5000/-, द्वितीय पुरस्कार रू. 3000/-, तृतीय पुरस्कार रू. 2000/- एवं दो सांत्वना पुरस्कार रू. 500/- दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होंगी। रजिस्टेऊशन, प्रतियोगिता स्थल न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर पर किया जायेगा।

मंडल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रात: 9:30 बजे उपस्थित होना है। प्रतिभागियों को ड्राईंग सीट मंडल द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।

शेष सामग्री जैसे कार्ड बोर्ड एवं कलर्स इत्यादि प्रतिभागियों को स्वयं लाना होगा। विजेताओं को दिनांक 5 जून, 2025 को ही नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।


अन्य पोस्ट