कारोबार

रायपुर, 12 मई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी को नई प्रदेश महिला कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया गया था। श्री पारवानी के मार्गदर्शन में बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन ने मधु अरोरा के नाम का प्रस्ताव प्रदेश महिला अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए मधु अरोरा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का महिला अध्यक्ष निर्वाचित किया।
श्री पारवानी ने बताया कि यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खंडेलवाल जी की अनुशंसा पर संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में श्री परमानन्द जैन ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी आभार भावना प्रकट की और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।
श्री पारवानी ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ की प्रदेश महिला कार्यकारिणी इस प्रकार है: प्रदेश अध्यक्ष: मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री: पिंकी अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष: प्रेरणा भट्ट। बैठक में मंगेलाल मालू, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, अजय अग्रवाल, भरत जैन, अवनीत सिंह, राकेश ओचवानी, उत्तम गोलछा, राम मंधान, राजेन्द्र खटवानी, गोल्डी लुनिया, नीलम देवकीर्ति, प्रीति मिश्रा, शालू चौरे, सपना द्विवेदी, धनश्री भट्ट, सुधा ठाकुर, प्रिया जोशी, शोभा गांधी उपस्थित रहे।