कारोबार

बेंगलुरू, 19 मार्च। छग के बॉडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अन्तर्राष्ट्रीय निर्णयम संजय शर्मा ने बताया कि रॉक क्लासिक ओपन इंडिया बॉडीबिल्डिंग , क्लासिक फिजिक्स एवं मेन फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में को विजय खिलाडिय़ों को पांच लाख से अधिक नगद राशि पुरस्कार के रूप में खिलाडिय़ों प्रदान किए गए।
श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रॉक क्लासिक इंडिया बॉडीबिल्डिंगका किताब कर्नाटक के. धनजय ने जीता जिसे खिताब ट्राफी के साथ एक लाख नगद पुरुस्कार दिये गये एवं बेस्ट पोजर का खिताब फिलिक्स( केरल) ने एक बेस्ट मस्क्यूलर का खिताब सूर्या गोवड़ा ( कर्ना.) ने जीता उक्त प्रतियोगिता में विजयी खिलाडीयों को कर्नाटक के पूर्व मंत्री अरविन्द लिम्बावली ने प्रदान किए।