कारोबार

मनमोहन जय व्यापार पैनल मुख्य चुनाव संचालक
02-Mar-2025 1:51 PM
मनमोहन जय व्यापार पैनल मुख्य चुनाव संचालक

रायपुर, 2 मार्च। जय व्यापार पैनल से जितेन्द्र दोशी एवं विक्रम सिंहदेव ने बताया कि  छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज के चुनाव हेतु जय व्यापार पैनल ने मुख्य चुनाव संचालक मनमोहन अग्रवाल जी को नियुक्त किया है। साथ ही चुनाव सह संचालक की नियुक्ति भी की हैं। जय व्यापार पैनल ने मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली को पत्र जारी कर जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक एवं सह संचालक की जानकारी दी। 

श्री दोशी एवं श्री सिंहदेव ने बताया कि जय व्यापार पैनल से पत्राचार करने हेतु पैनल के मुख्य चुनाव संचलाक एवं सह संचालक जो निम्नानुसार है-मनमोहन अग्रवाल - मुख्य चुनाव संचालक, नरेन्द्र दुग्गड- चुनाव सह संचालक, गार्गी शंकर मिश्रा-चुनाव सह संचालक, विनय बजाज-चुनाव सह संचालक, कैलाश खेमानी-चुनाव सह संचालक।


अन्य पोस्ट