कारोबार
129वें राजकुमार कॉलेज वार्षिक पुरस्कार वितरण में पद्मश्री थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई मुख्य अतिथि
19-Dec-2024 2:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 दिसंबर। राजकुमार कॉलेज ने बताया कि 129वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की घोषणा अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। यह आयोजन न केवल संस्थान के समृद्ध इतिहास और परंपराओं को दर्शाता है, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण को भी सम्मानित करता है। इस वर्ष के कार्यक्रम को और भी विशेष बनाने के लिए त्रावणकोर की राजकुमारी पद्मश्री अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी।
कॉलेज ने बताया कि पद्मश्री अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई ने एक उत्कृष्ट लेखिका के रूप में केरल की संस्कृति, विरासत और वास्तुकला जैसे विषयों पर अपने लेखन के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे