कारोबार

रायपुर, 5 दिसंबर। एसबीएच कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी अस्पताल ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी समस्याओं को हल करने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। कॉस्मेटिक गायनोकोलॉजी एक नया और महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो महिलाओं को उनके शरीर के प्रति आत्मविश्वास महसूस करने में मदद करता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से, महिलाओं के शरीर के आंतरिक अंगों में हुए बदलावों को सुधारा जा सकता है, जिससे वे फिर से पहले जैसी महसूस कर सकें।
अस्पताल ने बताया कि यह अस्पताल विशेष रूप से महिलाओं में योनि रिसाव (वजाइनल लीकेज), आंतरिक ढीलापन दांपत्य आनंद में कमी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करता है। यह एक आम लेकिन संवेदनशील समस्या है, जो कई महिलाओं को प्रभावित करती है। एसबीएच अस्पताल के स्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ इस समस्या का सटीक निदान और प्रभावी उपचार उपलब्ध है।
अस्पताल ने बताया कि अस्पताल की निदेशक, डॉ. स्वाति महोबिया ने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए इस विशेष सुविधा की स्थापना की है। डॉ. महोबिया ने कहा, हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनकी समस्याओं के लिए न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करना है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है। कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग में महिलाओं की हर समस्या को गोपनीयता और संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाता है साथ ही अस्पताल उन्नत सुविधाओं और अनुभवयुक्त डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित है।