कारोबार

रायपुर, 1 सितंबर। ग्रीन आर्मी संस्थान ने बताया कि आज पर्यावरण संरक्षण विषय पर 125 स्कूल कालेजों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संस्था द्वारा युवाओ की पर्यावरण संरक्षण में क्या भुमिका हो वो किस प्रकार से पढ़ाई करते करते भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है, इस विषय पर आज वृहद पैमाने पर प्रशिक्षण कार्याशाला वंदे मातरम का आयोजन किया गया।
संस्थान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम वन्दे मातरम् क्यो रखा गया प्रारम्भ में इस विषय में वन्दे मातरम् का संक्षिप्त इतिहास बताया गया की कैसे यह गीत देश की आजादी के आंदोलन की एक पहचान बनी, कैसे यह आजादी की लड़ाई का वार क्राइ ,युद्धनाद बना। कैसे इसे समूर्ण राष्ट्र ने हमारा राष्ट्रीय गीत के रुप में स्वीकार किया। यह प्रशिक्षण रायपुर ही नही वरन संपूर्ण छत्तीसगढ़ स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रायपुर शहर के 110 स्कूल कालेजों एवं अन्य जिलो सें 15 शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
संस्थान ने बताया कि जिसमें मुख्य रूप से रायपुर नगर के सभी प्रमुख कालेजों दुर्गा कॉलेज, छत्तीसगढ. मैक कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, प्रगति कालेज, मैट्स पंडरी, हरिशंकर कॉलेज, डिग्री गर्ल्स कालेज, गुरुकुल कालेज एवं अन्य।