कारोबार

एलआईसी मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षवर्धन विजेता बने
27-Jun-2024 1:59 PM
एलआईसी मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षवर्धन विजेता बने

रायपुर, 27 जून। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल ने बताया कि मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दि. 24/06/2024 को  सप्रे शाला  बैडमिंटन  हाल, रायपुर  में किया गया 7 उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में  सी.ए.बी. रायपुर के श्री एस. हर्षवर्धन शर्मा विजेता बने एवं महिला वर्ग में मंडल कार्यालय रायपुर की श्रीमती कविता दीक्षित प्रथम स्थान पर रही।

मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर  सेलेक्शन समिति के चेयरमेन प्रबंधक (डी.टी.सी.) श्री के.के. मूर्ति, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन महासचिव श्री सुरेंद्र शर्मा, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएसन अध्यक्ष श्री धनंजय पाण्डे उपस्थित थे।

मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री अनुराग दीक्षित थे। पुरुष वर्ग के फायनल में सी.ए.बी. रायपुर के श्री एस.हर्षवर्धन शर्मा ने मंडल कार्यालय रायपुर के श्री आलोक धुरिया को 2-0 से हराकर विजेता बने।  प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार है-पुरुष वर्ग  प्रथम -एस.हर्षवर्धन शर्मा।


अन्य पोस्ट