कारोबार

अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रत्युषा पुरोहित आयी कथक में द्वितीय
04-Jun-2024 12:58 PM
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रत्युषा पुरोहित आयी कथक में द्वितीय

रायपुर, 4 जून। रायपुर शहर के चिकित्सक डॉ मधुसुदन पुरोहित की पौत्री कुमारी प्रत्युषा पुरोहित पुत्री श्रीकांत मधुलिका पुरोहित ने कंचन कोसी पशुपति महोत्सव नेपाल 2024 (अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव) में सीनियर कैटेगरी कथक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे शहर का गौरव बढाया है । यह प्रतियोगिता नृत्युधम कलासमिति भिलाई और AIDA के सहयोग से काठमांडू नेपाल में आयोजित की गई। प्रत्युषा शहर के कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्रा और नृत्यांजली डांस अकादमी रायपुर के संचालक कमलेश कुमार मरकाम (विक्की) की शिष्या है।


अन्य पोस्ट