कारोबार

रायपुर, 3 मार्च। आर आई टी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट ने बताया कि शनिवार 02/03/2024 को श्रीमती ललिता जैन जी की स्मृति में इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 18 विभिन्न महाविद्यालयों के 210 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के क्विज मास्टर आईएएस ऑफिसर सुब्रत साहू रहे। जिन्होंने केबीसी की तर्ज पर बहुत ही मनोरंजक तरीके से क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न कराई।
कॉलेज ने बताया कि प्रतियोगिता दो राउंड में सम्पन्न हुई। पहले राउंड में 25 प्रश्न थे जिनके 4 ऑप्शन थे। सभी प्रश्न सामान्य ज्ञान एवम अभिक्षमता से संबंधित थे। इनमे कोई नेगेटिव मार्किंग नही थी। पहले राउंड में 6 टीम के 12 प्रतिभागी चुने गए। जिनके साथ प्रतियोगिता का फाइनल राउंड प्रारंभ हुआ ।जिसमे स्पोर्ट्स , फिल्म ,मीडिया, इतिहास , विज्ञान , शिक्षा सभी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बीच बीच में ऑडियंस से भी मजेदार प्रश्न पूछे गए।जिसमें ऑडियंस की सक्रिय भागीदारी रही।
कॉलेज ने बताया कि प्रथम पुरुस्कार 203 अंकों के साथ संत थॉमस महाविद्यालय के छात्र भूमिका राठौड़ और नमन को मिला, जिनको ट्रॉफी एवम 21000 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। द्वितीय पुरुस्कार जी डी रूंगटा के छात्र शिवम कुमार एवम प्रियंका भगत रहे जिनको ट्रॉफी के साथ 15000 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई तथा तृतीय पुरस्कार मैक महाविद्यालय के भूमिका यादव ,कुश थारवानी रहे। जिनको ट्रॉफी के साथ 9000 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई।
कॉलेज ने बताया कि प्रतियोगिता में संस्था के सेक्रेटरी श्री शैलेन्द्र जैन, श्रीमती संगीता जैन ,डायरेक्टर ,प्राचार्य एवम समस्त सदस्य उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। पुरुस्कार का वितरण आईएएस सुब्रत साहू, संगीता जैन मैडम एवम शैलेंद्र जैन सर के द्वारा किया गया।