कारोबार
विश्व शान्ति भवन ने दीपों संग खुशी मनाई
29-Jan-2024 2:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जनवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र विश्व शान्ति भवन में ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि उन्होंने दीप प्रज्वलित कर श्रीराम मन्दिर स्थापना की खुशियाँमनायी। इस अवसर पर सेवाकेन्द्र में शानदार रंगोली भी सजायी गयी थी।
बहनों ने बताया कि ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चन्द्र के देवतायी गुणों व विशेषताओं को धारण कर उनका अनुसरण करने की जरूरत बतलाते हुए कहा कि सिर्फ पूजा मत करो बल्कि पूजन योग्य बनो। वर्तमान समय नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के पतन ने रिश्तों की मर्यादा को खत्म कर दिया है।
बहनों ने बताया कि भारत को विश्व गुरू बनाना है तो हमें श्रीराम के आदर्शोंपर चलना होगा। समाज के अधोपतन को रोकने के लिए उनके देवतायी गुणों और विशेषताओं को जीवन में धारण करना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे