कारोबार

राजकुमार कॉलेज के गणमान्य व्यक्तियों और विद्यार्थियों ने परिसर के पंचदेव मंदिर में दी सेवा
25-Jan-2024 1:17 PM
राजकुमार कॉलेज के गणमान्य व्यक्तियों और विद्यार्थियों ने परिसर के पंचदेव मंदिर में दी सेवा

रायपुर, 25 जनवरी। राजकुमार कॉलेज के उप प्राचार्य शिवेन्द्र नाथ शाह देव ने बताया कि  गणमान्य व्यक्तियों, और विद्यार्थियों ने एक मंदिर सेवा में भाग लिया। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह 8 बजे पंचदेव मंदिर, राजकुमार कॉलेज में मंदिर सेवा में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति इस प्रकार थे-राजा  त्रिबिक्रम चंद्र देब,बारम्बा, अध्यक्ष, आरकेसी सोसायटी, राजा रणविजय जू देव, जशपुर, राजा जयन्त चन्द्र मर्दराज, नीलगिरि, राजा साहब अथगढ़, कुमार श्रीत्रिभुवन चंद्र देब, बारम्बा, जुबराज श्रीबालकृष्ण पाल, पल्हारा,  राजा  समरेंद्र शेखर देव, गंगपुर।


अन्य पोस्ट