कारोबार

यह सृष्टि परिवर्तन की बेला है-ब्रह्माकुमारी किरण दीदी
रायपुर, 21 जनवरी। प्रजापिता ब्रह्मïाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा की ५५ वीं पुण्यतिथि को श्रद्घापूर्वक विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में अयोजित समारोह में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने बतलाया कि इस समय विश्व इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय संधिकाल अथवा संगमयुग चल रहा है।
किरण दीदी ने बताया कियह सृष्टि परिवर्तन की बेला है। जबकि निराकार परमपिता परमात्मा अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर संस्कार परिवर्तन और नई सतोप्रधान दुनिया की पुर्नस्थापना करा रहे हैं। उन्होंने आगे बतलाया कि इस संस्थान में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को परमात्मा, भगवान अथवा गुरु का दर्जा नहीं दिया जाता है। अपितु वह भी एक इन्सान थे जिन्होंने नारी शक्ति को आगे कर ईश्वरीय सेवा के द्वारा महिला सशक्तिकरण का कार्य किया।
किरण दीदी ने बताया किउन दिनों समाज में महिलाओं की स्थिति दोयम दर्जे की थी किन्तु ब्रह्माबाबा ने महिलाओं में छिपी नैतिक और आध्यात्मिक शक्तियों को सामने लाकर विश्व के आगे एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।