कारोबार

महेशभाई व्यास की स्मृति पर 2023 की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर निबंध स्पर्धा
09-Jan-2024 2:56 PM
महेशभाई व्यास की स्मृति  पर 2023 की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर निबंध स्पर्धा

रायपुर, 9 जनवरी। नारायणी साहित्यिक संस्थान एवं चरामेति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2023 एवं हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियां विषय पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। राजेन्द्र ओझा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि निबंध हिन्दी में हस्तलिखित होना चाहिए , एक विद्यालय से अधिकतम दो प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी तथा शब्द सीमा 800-1000 शब्द की है तथा अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। विस्तृत जानकारी मोबाइल नंबर 9575467733 या 8770391717  पर प्राप्त की जा सकती है।
 


अन्य पोस्ट