कारोबार

चंद्रयान-3 सफल प्रक्षेपण के साक्षी बने द ग्रेट इंडिया स्कूल के विद्यार्थी
16-Jul-2023 2:23 PM
चंद्रयान-3 सफल प्रक्षेपण के साक्षी  बने द ग्रेट इंडिया स्कूल के विद्यार्थी

रायपुर, 16 जुलाई। भारत के इतिहास में सुनहरा दिन जिसके साक्षी द ग्रेट इण्डिया स्कूल के विद्यार्थी बने। विद्यालय के आधुनिक तकनीक से सुसज्जित थिएटर श्रीआंनद में समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा श्री हरीकोटा से प्रसारित सीधा प्रसारण में शामिल हुये।

 विद्यालय के संस्थापक आचार्य श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा निदेशक श्री आशुतोष सिंह द्वारा ढ्ढस्क्रह्र के समस्त वैज्ञानिक, इंजीनियर एवं भारत सरकार को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। चंद्रयान-3 के लॉन्च के साथ भारत एक बार फिर चांद की सतह पर पहुंचने की कोशिश शुरू करेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या महोदया डॉ. योगिता बाजपेयी द्वारा चंद्रयान से संबंधित रोचक तथ्यों एवं इसकी संक्षिप्त जानकारी छात्रों को प्रदान की गयी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी  के वैज्ञानिक समेत पूरा देश इस स्वर्णिम दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को चांद की ओर लॉन्च किया गया।


अन्य पोस्ट