कारोबार
रायपुर, 30 जून। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय व्हालीबाल चयन स्पर्धा का आयोजन दि. 25/06/2023 को सप्रे शाला स्थित व्हालीबाल मैदान, रायपुर में किया गया।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के उपाध्यक्ष श्री टी.के. मिश्रा, एल आई सी के पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य श्री शिशिर गुप्ता एवं क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सचिव श्री गजेंद्र पटेल उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के मुख्य चयनकर्ता श्री राजेश सोमवंशी, श्री जनक राम यादव एवं श्री लाल निषाद थे। रायपुर मंडल के व्हालीबाल टीम में चयनित खिलाडिय़ों की सूची निम्नानुसार है :- श्री डी. संतोष कुमार (शाखा कार्यालय जगदलपुर)श्री करण सोनकर (मं.का. रायपुर) श्री भुराज कहार (शाखा कार्यालय कांकेर) श्री डी. मलिक (शाखा कार्यालय जगदलपुर)।
रायपुर मंडल की व्हालीबाल टीम में चयनित खिलाड़ी आगामी आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय व्हालीबाल चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र (म.प्र. एवं छ.ग.) के 08 मंडल कार्यालय के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे ।
मध्य क्षेत्रीय व्हालीबाल चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र की व्हालीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें।


