कारोबार
रायपुर, 6 फरवरी। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में तमिलनाडु टेबल टेनिस संघ द्वारा चेन्नई में 08 से 16 फरवरी 2023 तक 84वीं इंटर स्टेट यूथ एवं जुनियर नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022 आयोजित की जा रही है जिसमें 08/02/2023 से 11/02/2023 तक जुनियर (एकल/युगल) एवं यूथ बालिका (टीम/एकल/युगल) वर्ग तथा 13/02/2023 से 16/02/2023 तक जुनियर (एकल/युगल) एवं यूथ बालक (टीम/एकल/युगल) वर्ग की प्रतियोगिता होगी ।
उक्त प्रतियोगिता हेतु रायपुर उत्तर विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन श्री कुलदीप जुनेजा जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के जुनियर एवं यूथ (बालक एवं बालिका) हेतु टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर श्री शरद शुक्ला एवं श्री प्रदीप जोशी सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कि जुनियर एवं यूथ बालिका टीम कल दिनाक 06 फरवरी को रवाना होगी तथा जुनियर एवं यूथ बालक टीम दिनाक 11 फरवरी को रवाना होगी। टीम के कोच श्री मीराज (रायपुर) हैं एवं मेनेजर श्रीमती गीतांजलि पाठक (दुर्ग) है।
टीम इस प्रकार है- यूथ बालक (अंडर19) करण मल्होत्रा (रायपुर), रामजी कुमार (रायपुर), विशाल डेकाटे (रायपुर), अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर)। अतिरिक्त एंट्री- हर्षित केडिया (रायपुर), सिद्धा धुपड़ (रायपुर)।
यूथ बालिका (अंडर 19) अंचल बरेठ (रायपुर), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग), अवनि शर्मा (रायपुर), अदिति खुंटिया (बिलासपुर)।
जुनियर बालक (अंडर 17) रामजी कुमार (रायपुर), विशाल डेकाटे (रायपुर), करण मल्होत्रा (रायपुर), अमन वर्मा (दुर्ग)।
अतिरिक्त एंट्री- अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर), हर्षित केडिया (रायपुर), सिद्धा धुपड़ (रायपुर)।
जुनियर बालिका (अंडर 17) अदिति खुंटिया (बिलासपुर), सूची वर्मा (दुर्ग), तीसा हरदेल (दुर्ग), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग)।


