कारोबार

बहुआयामी प्रतिभाओं से निखरा आरकेसी का 127वां वार्षिक पुरस्कार वितरण, राज्यपाल ने की सराहना
25-Dec-2022 3:00 PM
बहुआयामी प्रतिभाओं से निखरा आरकेसी का 127वां वार्षिक पुरस्कार वितरण, राज्यपाल ने की सराहना

रायपुर, 25 दिसंबर।  राजकुमार कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का अंतिम दिन मंदिर दर्शन के साथ प्रात: 8 बजे पंचदेव मंदिर में हुआ। मुख्य समारोह आरकेसी के जशपुर हॉल में शुरू हुआ। इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके थीं. एनसीसी एयर विंग के कैडेटों द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह जशपुर हॉल में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा टी. एस. सिंह देव सरगुजा, अध्यक्ष, जनरल काउंसिल, आरकेसी के स्वागत भाषण से हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह, प्रिंसिपल, राजकुमार कॉलेज, रायपुर द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  इसमें शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में स्कूल के आंतरिक गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धि का विस्तृत विवरण शामिल है। इसमें स्कूल में किए गए निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य का लेखा-जोखा भी शामिल था। कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल एवं अन्य बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में किया गया7 इसके पश्चात महंत सर्वेश्वर दास क्रिकेट पवेलियन में विद्यार्थियों ने ओपन एयर डांस ‘खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया’ के पश्चात कराटे, ऐरोबिक्स, जिम्नास्टिक और अंत मे हॉर्स राइडिंग शो का रोमाँचकारी प्रदर्शन किया। 
इवनिंग वैराइटी शो शाम 6.30 से 8.30 बजे तक सम्पन्न हुआ।  इसमें 1.वाद्य वृंद (सीनियर सेक्शन द्वारा स्कूल ऑर्केस्ट्रा), 2. सोलफुल ओडिसी (कक्षा ढ्ढङ्क और ङ्क द्वारा नृत्य), 3.हरियाणवी लोक नृत्य फसल उत्सव  4. सात बहनों का रहस्य (नृत्य) कक्षा ङ्कढ्ढढ्ढ द्वारा), 5. पृथ्वीराज चौहान का इतिहास (कक्षा ढ्ढङ्ग द्वारा नृत्य), 6. छत्तीसगढ़ी नृत्य - संस्कृति और विरासत (क्कत्रक्च॥ द्वारा नृत्य), 7. रेट्रो - बॉलीवुड (कक्षा ङ्गढ्ढ  छात्रों द्वारा नृत्य - डे स्कॉलर), 8. कलंषी - चेहरे और शरीर से परे (कक्षा ङ्गढ्ढ छात्राओं द्वारा नृत्य - डे स्कॉलर), 9. फ्रेंडशिप - नृत्य कक्षा ङ्गढ्ढ छात्र- बोर्डर्स और 10. रॉक बैंड  (जूनियर स्कूल) 7 इन भव्य प्रस्तुतियों ने आरकेसी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2022 का समापन किया।

 


अन्य पोस्ट