कारोबार
रायपुर, 7 जून। मानसी टेक्सटाइल मुम्बई, एम डी इन्टरप्राइजेस मुम्बई, सिराज भाई मुम्बई एवं अशोक कांकरिया, रायपुर के सहयोग से चरामेति फाउंडेशन द्वारा बढ़ते कदम द्वारा अवंती विहार में संचालित आनंद आश्रम जो करीब चालीस वृद्धों का सहारा बना हुआ है में रविवार 5 जून की शाम वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र भाई दोशी , कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा , विशिष्ट अतिथि डॉ मृणालिका ओझा, लॉयन श्री रूद्र शर्मा ने कहा कि आनंद आश्रम जैसी जगहों पर लोग मजबूरी में रहते हैं। चरामेति के सेवा कार्य हम लोग बहुत समय से देखते आ रहे हैं और ऐसी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी बांटते रहती है।
राजेन्द्र ओझा ने चरामेति के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम मूलचंद देढिया, पूनम दोशी, अनुकृति ओझा साल्वे, रौशनी ओझा, राजेश शर्मा, घनश्याम सराठे, पी एन सोलंकी, अरविंद कुमार, धितेन्द्र पाठक, अजय सिन्हा, भरत राजदेव, सुयश झा,कपिल, ह्रषीक, रंजीत आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रोशन बहादुर सिंह एवं सुनील नारवानी द्वारा किया गया।


